भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हिन्दी विकिपीडिया के लिये लेख

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:48, 16 अप्रैल 2008 का अवतरण

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कविता कोश अंतर्जाल पर उपलब्ध हिन्दी काव्य के सबसे बड़े और सुव्यवस्थित स्रोतो में से एक है। विकि वैबसाइट आधारित इस कोश में हिन्दी व उर्दू भाषा के सभी प्रमुख कवियों की कृतियों का संकलन है। इसके अतिरिक्त कविता कोश में अनूदित रचनाओं तथा लोक गीतो को भी संग्रहित किया गया है। यूनिकोड आधारित होने की वजह से कविता कोश में उपलब्ध सामग्री को किसी भी कम्प्यूटर पर बिना किसी नये सॉफ्टवेयर/ फ़ॉन्ट के पढा़ जा सकता है।

चित्र:कविताकोश मुख.jpg
कविताकोश का मुखपृष्ठ


इतिहास व विकास

कविता कोश की नींव मई 2006 मे ललित कुमार ने रखी थी| कोश को स्थापित करने के पीछे ललित कुमार का उद्देश्य अंतरजाल पर यहाँ-वहाँ बिखरे काव्य को एक स्थान पर एकत्रित करना था। शुरुआती कुछ महीनों में कविता कोश के ढाँचे में तेज़ी से परिवर्तन हुए।

प्रारम्भिक चरण में सिर्फ़ 15 कवियों के नाम इस कोश मे जोड़े गए थे। किंतु एक ही वर्ष में कविता कोश में 3000 से अधिक पन्ने बन गए और उसमें करीब 200 रचनाकारों की 2500 से अधिक रचनाएँ संकलित कर ली गईं । पहले ही वर्ष में ही प्रति माह रचनाएँ पढ़ने के लिये 5000 से अधिक व्यक्ति कविता कोश की वैबसाइट पर आते थे और करीब 70,000 के लगभग पृष्ठ देखते थे। शुरुआत के पहले वर्ष में 6 व्यक्तियों को कविता कोश के विकास एवं अंतरजाल पर हिन्दी के प्रसार और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिये प्रयत्न करने के लिये 'कविता कोश सम्मान' दिया गया।

सन 2007 के अंत मे कोश मे अनूदित रचनाओं तथा लोक गीतों के संग्रह का काम भी शुरू किया गया। इस वर्ष संस्कृत, बंगला, पंजाबी और राजस्थानी जैसी भारतीय भाषाओं के अतिरिक्त रूसी, स्पेनिश, स्वीडिश एवं जापानी भाषाओं से अनूदित रचनाएँ भी कोश का हिस्सा बनी। द्वितीय वर्ष के अंत में कोश मे 8000 से अधिक रचनाएँ तथा 300 से अधिक कवि थे।

आय

कोश के साथ किसी का कोई भी आर्थिक हित नहीं जुड़ा है। कोश बनाने के लिये विकी जालस्थल की सेवा Wikia.com नामक संस्था से ली गई है। इस सेवा के एवज़ में यह संस्था कुछ छोटे-छोटे विज्ञापन कोश के जालस्थल पर दिखाती है, जिससे होने वाली आय से Wikia.com इस सेवा को मुफ़्त में उपलब्ध कराती है। इसके अलावा 'कविता कोश' से किसी भी और व्यक्ति को कोई भी आर्थिक लाभ नहीं होता है। 'कविता कोश' आपसी सहयोग से एक स्वप्न को साकार करने की एक स्वंयसेवी कोशिश है।

सेवाएँ

कविता कोश के कुछ लोकप्रिय विभाग है -

KK RSSfeed

कवि परिचय

कविता

ग़ज़ल

छन्द

प्रमुख घटनायें

(draft)

मई २००६ -> कोश की स्थापना

जून २००६ -> कविताओ की संख्या १००० के पार

जुलाई २००६ -> --- को कविता कोश सम्मान

जून २००६ -> कविताओ की संख्या ५००० के पार

मई २००७ -> कोश की स्थापना का एक वर्ष पूर्ण


कविता कोश टीम

(draft) कविता कोश टीम का कार्य कविता कोश के विकास को नियंत्रित कर उसे सही दिशा देना है। कोश की टीम का गठन प्रति वर्ष किया जाता है|

कोश की टीम मे मुख्यतः २ प्रकार के सदस्य होते है

सिसओप व संपादक

सिसओप (Sysop) का अर्थ है System Operator । यह एक तकनीकी शब्द है जो विकी में प्रयोग किया जाता है। सिसओप का कार्य कोश के तकनीकी पहलुओ पर नियंत्रण करता है|

संपादक कोश के साहित्यिक पहलुओ पर नियंत्रण करता है|कोश मे जुड़ने वाले रचनाकारों तथा रचनाओ पर अन्तिम निर्णय संपादक का होता है |