भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
आवाजें / नीता पोरवाल
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:02, 22 सितम्बर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नीता पोरवाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
भीड़ में चेहरे नहीं दिखते
दिखते हैं सिर से भिडे सिर्फ़ काले सिर
अबूझ रहस्यों और तिलिस्मों से भरे
समवेत स्वर में अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाते
क्या कुछ आवाजें सिर्फ़ सुनाये जाने के लिए होती हैं
सुने जाने के लिए नहीं?