Last modified on 18 अक्टूबर 2016, at 04:55

जो श्याम पर फ़िदा हो / बिन्दु जी

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:55, 18 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बिन्दु जी |अनुवादक= |संग्रह=मोहन म...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जो श्याम पर फ़िदा हो,
उस तन को ढूँढते हैं।
घनश्याम का हो जिसमें,
उस मन को ढूँढते हैं।
जो बीत जाय प्रीतम-
की याद में विरह में।
प्राणों की प्राणगति में,
मोहन को ढूँढते हैं।
बँधता है जिसमें आकर,
वह वहम मुक्त बंधन।
उस प्रेम के अनोखे-
बन्धन को ढूँढते हैं।
आहों की जो घटा हो,
दामिनी–सी दर्द दिल की।
रस ‘बिन्दु’ बरसे जिससे,
उस धन को ढूँढते हैं।