Last modified on 21 अक्टूबर 2016, at 05:28

दर्द होंठों पे बस सजाये हैं / पूजा श्रीवास्तव

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:28, 21 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पूजा श्रीवास्तव |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दर्द होंठों पे बस सजाये हैं
आप कह लीजे मुस्कुराए हैं

करनी होगी परख भरोसे की
आँधियों में दिये जलाए हैं

गर्म तासीर आ गयी रू तक
वो कुछ ऐसे करीब आये हैं

अब कोई फूल शाख पर क्यूँ खिले
पेड़ काँटों के जब लगाए हैं

नाउमीदी की तीरगी में वो
आफताब हो के जगमगाए हैं

वेवजह लोग कोसते हैं उन्हें
ग़म फकत वक़्त के सताए हैं