Last modified on 5 फ़रवरी 2017, at 17:17

दो लाल फूल / मनीषा जैन

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:17, 5 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनीषा जैन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बर्तन साफ करने के
विकट काम को खत्म कर
लौटी है घर
अपने दरवाजे पर करती है
थप-थप-थप
खाना तैयार करके
प्रतीक्षा में बैठा है उसका पति
हाथ में दो लाल फूल लिए
खोलता है दरवाज़ा
उसकी सारी थकान
छूमंतर हो जाती है
कितना धनी महसूस
करती है वह स्वयं को।