भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चादर / देवी नांगरानी

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:21, 12 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवी नांगरानी |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नंगी बस्तियों में रहने वाले
क्या ओढ़ते हैं
क्या बिछाते हैं
यह कौन जानना चाहता है?
अपने अपने हिस्से की चादर
सभी को मिली है
पर
कोई खींच सकता है, कोई नहीं
यह सच सभी जानते हैं
तुम और मैं भी!