भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
तितली / रमेश तैलंग
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:21, 15 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
इधर उड़ी, उधर उड़ी,
फैलाकर पर उड़ी।
तितली है नाम मेरा
फर-फर-फर-फर उड़ी।
कितने हैं रूप मेरे
कितने हैं रंग मेरे।
अगर जानना है तो उड़ो संग-संग मेरे।