भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

माचिस / रमेश तैलंग

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:27, 15 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

माचिस की डिब्बी के अंदर
कई तीलियाँ रहती हैं।
‘आग भरी है हममें’ हमसे
सभी तीलियाँ कहती हैं।
हँसी-खेल की चीज नहीं हम
हमसे खेल नहीं करना।
बचकर रहना, बिना काम के
हमसे मेल नहीं करना।