Last modified on 15 फ़रवरी 2017, at 17:45

हवा आ रही है / रमेश तैलंग

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:45, 15 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सनन-सन, सनन-सन
हवा आ रही है।
झनन-झन, झनन-झन
हवा जा रही है।

लो, खिड़की के पर्दे
सरकने लगे हैं,
ये दरवाजे खट-खट-
खट बजने लगे हैं,
गवैया है, गुन-गुन
हवा गा रही है।

ये गौरैया चह-चह
चहकने लगी है,
गुलाबों की बस्ती
महकने लगी है,
हवा, ‘मैं हूँ जीवन’,
ये बतला रही है।

सनन-सन, सनन-सन
हवा आ रही है।