Last modified on 15 फ़रवरी 2017, at 17:51

दशहरे का मेला / रमेश तैलंग

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:51, 15 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

देखा जी हमने दशहरे का मेला।

दशहरे के मेले में देखे तमाशे।
दशहरे के मेले में खाए बताशे।
दशहरे के मेले में की मौज-मस्ती।
मेला था जैसे उजालों की बस्ती।
देखा जी हमने दशहरे का मेला।

दशहरे के मेले में थे ऊँचे झूले।
चढ़े कोई उन पर तो अंबर को छू ले।
दशहरे के मेले में रौनक लगी थी।
सोता वहाँ कौन दुनिया जगी थी।
देखा जी हमने दशहरे का मेला।