Last modified on 16 फ़रवरी 2017, at 11:11

होरी के हुरियारे / रमेश तैलंग

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:11, 16 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

होरी के मँगनारे आए, होरी के।
होरी के हुरियारे आए, होरी के।

थोड़ी लकड़ी देना जी
उपले, कंडे देना,
हुरदंगा मचाने को जी
कुछ मुस्टंडे देना,

होरी के हुरियारे आए, होरी के।

रोली-चंदन देना जी,
वस्त्र-कलावा देना,
होरी मैया के काजें, कुछ
भेंट-चढ़ावा देना,

होरी के हुरियारे आए, होरी के।

होरी में तपाने को जी
गेहूँ बाली देना,
नये धान की अपने घर से
भर-भर थाली देना,

होरी के हुरियारे आए, होरी के।