Last modified on 16 फ़रवरी 2017, at 11:24

ना गुइयाँ, हाँ गुइयाँ / रमेश तैलंग

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:24, 16 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

झूठ के पाँवों में मेंहदी रचाना,
ना गुइयाँ, ना गुइयाँ,
ना गुइयाँ, ना।

बातों ही बातों की
खिचड़ी पकाना,
ना गुइयाँ, ना गुइयाँ,
ना गुइयाँ, ना।

दुख में किसी के
जी को दुखाना,
ना गुइयाँ, ना गुइयाँ,
ना गुइयाँ, ना।

काम पड़े तो
आँखें चुराना,
ना गुइयाँ, ना गुइयाँ,
ना गुइयाँ, ना।

चारा दिनों का है
मिलना-मिलाना,
हाँ गुइयाँ, हाँ गुइयाँ,
हाँ गुइयाँ, हाँ।

प्यार का भूखा है
सारा जमाना।
हाँ गुइयाँ, हाँ गुइयाँ,
हाँ गुइयाँ, हाँ।