Last modified on 16 फ़रवरी 2017, at 14:33

गुटर-गुटर गूँ बोल कबूतर / प्रकाश मनु

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:33, 16 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=बच्च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गुटर-गुटर-गूँ बोल, कबूतर,
कानों में रस घोल, कबूतर।

बैठा तू छत की मुँडेर पर
देख रहा क्या लचक-लचककर,
बोल जरा, मैं भी तो सुन लूँ
गीत तेरा अनमोल, कबूतर!

तूने सिखलाया है गाना
मुक्त हवा में उड़े जाना,
तुझसे हमने सीख लिया है
आजादी का मोल, कबूतर!

जा, उस डाली पर भी कहना
प्यारे भाई, मिल-जुल रहना,
मस्ती से गर्दन लहराकर-
पंख सजीले तोल, कबूतर!