Last modified on 16 फ़रवरी 2017, at 16:46

पहले सीखो सारे-गामा / प्रकाश मनु

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:46, 16 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=बच्च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मेढक मामा, मेढक मामा,
क्यों करते हो जी हंगामा?
टर्र-टर्र की सुनकर तान,
फूट गए अपने तो कान।
छोड़ो भी यह गाल फुलाना,
दिन भर राग बेसुरा गाना।
बात हमारी मानो, मामा,
पहले सीखो सारेगामा।