Last modified on 16 फ़रवरी 2017, at 16:49

मचा धमाधम हल्ला / प्रकाश मनु

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:49, 16 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=बच्च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बिल्ली यह बोली चूहों से
आओ खेलें खेल,
प्यारा क्रिकेट, खेल निराला
मन का होगा मेल।

लकड़ी की थी गेंद, और था
खूब बड़ा सा बल्ला,
खेल शुरू जब हुआ फील्ड में
मचा धमाधम हल्ला।

चूहे ने दिखलाई फुरती
कसकर मारा छक्का,
होश उड़े फिर तो बिल्ली के
रह गई हक्का-बक्का।

भूल गई वह अपना वादा
झट चूहों पर झपटी,
चूहे बोले-भागो, भागो,
यह तो निकली कपटी।