Last modified on 17 फ़रवरी 2017, at 12:23

बचपन के अर्थ बोध / शिवबहादुर सिंह भदौरिया

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:23, 17 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवबहादुर सिंह भदौरिया |अनुवादक=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

भरा पुरा मैं
जैसे
चित्र सजी दालानें।
बचपन के
सँगी साथी अर्थ-बोध
रह रह कर मुझे टेरते,
नदी किनारे
वन-वृक्षों के तले
खेल के लिए घेरते;
संत्रासों की कथा सुनें
या इनका कहना मानें।