भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

म्याऊँ-म्याऊँ / श्रीप्रसाद

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:07, 20 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्रीप्रसाद |अनुवादक= |संग्रह=मेरी...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

म्याऊँ म्याऊँ म्याऊँ
क्या खाऊँ, क्या खाऊँ

चूहे बड़े चतुर हैं
भागे इधर-उधर हैं
कैसे उनको पाऊँ
म्याऊँ म्याऊँ म्याऊँ

आज चली जाऊँगी
फिर न कभी आऊँगी
पर किस घर में जाऊँ
म्याऊँ म्याऊँ म्याऊँ

भूख लगी है ऐसी
तुमको लगती जैसी
कैसे तुम्हें बताऊँ
म्याऊँ म्याऊँ म्याऊँ

तुम कुछ अपने घर से
ला दो छींके पर से
अपनी भूख मिटाऊँ
म्याऊँ म्याऊँ म्याऊँ