Last modified on 8 मार्च 2017, at 21:07

विद्यारम्भ / कुमार कृष्ण

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:07, 8 मार्च 2017 का अवतरण (' {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार कृष्ण |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

विद्यारम्भ वाले दिन
पंडित जी ने मुझे पढ़ाया-
अ से अनार आ से आम
तीस वर्ष बीत जाने पर भी नहीं जान सका
इन दोनों फलों का स्वाद
मेरा बच्चा इन्हीं फलों के रटते हुए नाम
आज लौटा है घर
सोचता हूँ बार-बार
कब खत्म होगी मेरे देश में
फलों को रटने की परम्परा
कब विद्यारम्भ पर बच्चे पढ़ेंगे
अ से अम्मा अ से अनाज
आ से आटा आ से आग।