Last modified on 8 मार्च 2017, at 22:30

बस इतना ही / कुमार कृष्ण

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:30, 8 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार कृष्ण |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चुटकी भर तनाव
पुड़िया भर आक्रोश
मुट्ठी भर अन्तर्विरोध
डिबिया भर उलफ़त
टोकरी भर स्नेह
सन्दूक भर संवेदना
पोटली भर वर्णमाला
चिलम भर आग
चम्मच भर राग
बस्ता भर विश्वास
खीसा भर साहस
डलिया भर सपने
बस यही माँगता है एक मनुष्य
इस बाँझ होती पृथ्वी से।