भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गूंगी भूमिकाओं में... / योगेन्द्र दत्त शर्मा

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:20, 15 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=योगेन्द्र दत्त शर्मा |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

घोल, मौसम की शिराओं में
हरापन घोल!

मंच की कंठस्थ गूंगी
भूमिकाओं में
भर सके, तो आग भर
ठंडी हवाओं में

ऊंघते नेपथ्य की आंखें
जरा तो खोल!

ले रहा जमुहाइयां
हर ओर सन्नाटा
एक वहशी यातना का
चुभ रहा कांटा

देर से बदला नहीं
इतिहास का भूगोल!

पर्वतों की देह पर
शिकनें खिंचीं गहरी
थरथराती बस्तियों में
हिमनदी ठहरी

है प्रतीक्षा में, किसी
अक्षांश पर भू-डोल!