Last modified on 15 मार्च 2017, at 13:31

पर-कटे पाखी / योगेन्द्र दत्त शर्मा

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:31, 15 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=योगेन्द्र दत्त शर्मा |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आंख का पानी हुआ नीला
कुए गहरे हुए!

जिन्दगी नीरस कहानी
रेत की
मेंड़ हो जैसे उजड़ते
खेत की
रंग नस-नस का हुआ पीला
थके चेहरे हुए!

भीड़ से संबंध
कटता जा रहा
परिचयों का वृत्त
घटता जा रहा
समय ने हर बोध को कीला
सभी बहरे हुए!

जूझते तन पर-कटे
पाखी बने
पांव टूटे, पर न
बैसाखी बने
सांस का बंधन हुआ ढीला
कड़े पहरे हुए!