भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इतिहासकार-2 / विनोद शर्मा

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:00, 15 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनोद शर्मा |अनुवादक= |संग्रह=शब्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अगर आपको किसी चित्र में
किसी युग के जननायक के
पांवों के निशान तो दिखाई पड़ें
मगर उन असंख्य लोगों के
पांवों के निशान न दिखाई दें
जो उस जननायक के पीछे-पीछे चलते रहे
करते रहे उसकी जयजयकार
लगाते रहे उसके गढ़े हुए नारे
तो समझ लीजिए
कि वह चित्र किसी चित्रकार ने नहीं
इतिहासकार ने बनाया है।