Last modified on 17 मार्च 2017, at 10:59

थिएटर हम हैं / विष्णुचन्द्र शर्मा

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:59, 17 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विष्णुचन्द्र शर्मा |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यात्रा एक थिएटर है
मास्को कब छोड़ा था अलाक्सांदर ने!
कब मुझसे पारी के बगीचे में
अपनी मस्ती का राज खोला था उसने
बगीचे के फूल हमें देख रहे थे और यात्रा के
अनुभव पर हुँकारी भर रहे थे पेड़
वह हांगकांग में
इतना अकेला नहीं था।
फिर उसकी पारी तक की यात्रा एक थिएटर है!
मैं विदा होने तक उसी थिएटर का
एक उदास पात्र रहा।