Last modified on 20 मार्च 2017, at 15:45

शहर जले चीख़े आबादी / विजय किशोर मानव

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:45, 20 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय किशोर मानव |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

शहर जले चीख़े आबादी
सर थामे बैठी आज़ादी

सही पहरुओं की तलाश है,
मुद्दत से पिट रही मुनादी

क्या सुराज, क्या प्रजातंत्र है
लाठी से पिटते फ़रियादी

भेद नहीं करती गुनाह में,
पर्दा डाल रही है खादी

गया ग़दर का दौर अकारथ,
भर लेती हैं आंखें दादी

अरसे से सो रहे पहरुए,
बस्ती है जगने की आदी