Last modified on 20 मार्च 2017, at 17:26

समाचार / संजीव ठाकुर

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:26, 20 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजीव ठाकुर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दीखता है
खालीपन
मन जहां-जहां दौड़ता है
दौड़ने से
थककर
अंधेर शुष्क कोने में
एक बूंद पानी की प्यास तक
अधूरी रह जाती है,
लगता है
लतियाकर बाहर किया गया हूं।
थोबड़ा अपना सा लेकर
सूनी सड़क पर
सट्रीटलाइट की रोशनी में जोर-जोर से
भौंकने को जी चाहता है
मगर
चला जाता हूं
ढोल तक
गिरा आता हूं एक
पोस्टकार्ड-
पिताजी!
मैं कुशल से हूं।