भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मकड़जाल / सत्यप्रकाश बेकरार

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:10, 21 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सत्यप्रकाश बेकरार |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बहुत चालाक और मक्कार था
वो आदिम विद्वान
जिसने मकड़ी को अपना आदर्श चुना,
और हमारी बुद्धि के इर्द-गिर्द
एक जाल बुना।
हमें दे दिया
एक काल्पनिक महाशक्ति का
गलत पता,
और हम तलाशते, तलाशते, तलाशते रहे
होते रहे लापता।