भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रेम साहिल के नाम / कांतिमोहन 'सोज़'

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:15, 2 अप्रैल 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कांतिमोहन 'सोज़' |संग्रह=दोस्तों...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(यह गजल प्रेम साहिल के नाम)

हौलेहौले ग़म की बदली दिल पे छाती जाए है।
देखना है नाउमीदी और क्या दिखलाए है॥

यास<ref>निराशा</ref> की बे ग़ैरती हमसे बयाँ होती नहीं
चुपके-चुपके दिल के ख़ाली जाम में ढल जाए है।

दिन ढला तो दिल के अन्दर भी अन्धेरा छा गया
है कोई धुन्दला इशारा जो न समझा जाए है।

एक आँधी है जो रुकने का नहीं लेती है नाम
एक नारा है जो कानों से न झेला जाए है।

शोरो-शर से भर गए यारो ज़मीनो-आस्माँ
अब तो ये मंज़र भी आंखों से न देखा जाए है।

ऐसे वीराने में फिर एक बार आएगी बहार
इस तसव्वुर से तबीयत बेतरह घबराए है।

घुप अन्धेरा चारसू है सोज़ लेकिन फ़ितरतन<ref>स्वाभाविक रूप से</ref>
क़तराक़तरा नूर<ref>प्रकाश</ref> का पलकों से चुनता जाय है॥

1987-2017

शब्दार्थ
<references/>