भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्षण / मंजुश्री गुप्ता

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:14, 12 अप्रैल 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मंजुश्री गुप्ता |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चिंता भविष्य की
अतीत का गम?
अरे पगले होता
हर क्षण ही
हमारा पुनर्जनम
ये क्षण
जी रहे हैं, जिसमें हम सब
क्या न था कल -
भविष्य?
या न होगा कल -
अतीत?
संवरने से
इस क्षण के ही
संवरेगा यह जन्म
तो क्यों न
इस क्षण में ही
जीते रहे हम?