भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नागेश पांडेय ‘संजय’ / परिचय

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:15, 25 अप्रैल 2017 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
शिक्षा : एम. ए. (हिंदी, संस्कृत), एम. कॉम., एम. एड., पी-एच.डी. (बाल साहित्य)(हिंदी, शिक्षाशास्त्र)
संप्रति : शिक्षा विभागाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मीरगंज, बरेली
 
लेखन/प्रकाशन:

शीर्षस्थ पत्र-पत्रिकाओं, संकलनों और कुछेक पाठ्य पुस्तकों में बाल साहित्य की सभी प्रमुख विधाओं (बाल कहानी, कविता, पहेलियाँ, एकांकी, यात्रावृत्त, समीक्षा और शोध निबंध) की एक हजार से अधिक रचनाएँ प्रकाशित तथा दूरदर्शन और आकाशवाणी लखनऊ, रामपुर, दिल्ली से प्रसारित। रचनाओं के अंग्रेजी,, पंजाबी,, सिंधी,, गुजराती,, मराठी,, कन्नड़, उर्दू,उडिया और नेपाली भाषाओं में अनुवाद।
अभिरुचि : यात्राओं के अतिरिक्त बाल साहित्य अनुसंधान-आलोचना और संपादन में विशेष रुचि।
 
प्रकाशित कृतियाँ:

बाल कहानी संग्रह
1- नेहा ने माफी मांँगी (1994)
2- आधुनिक बाल कहानिया (1995)
3- अमरूद खट्टे हैं (1995)
4- मोती झरे टप-टप (1996)
5- अपमान का बदला (1996)
6- भाग गए चूहे (1997)
7- दीदी का निर्णय (1998)
8- मुझे कुछ नहीं चाहिए (1998)
9- यस सर नो सर (2010)
बाल एकांकी संग्रह:
1- छोटे मास्टरजी (2001)
बाल कविता संग्रह:
1- यदि ऐसा हो जाए (2011)
2- लारी लप्पा (2011)
शिशुगीत संग्रह:
1- चल मेरे घोड़े (2003)
2- अपलम चपलम (2010)
कविता संग्रह:
1- तुम्हारे लिए (2009)
आलोचना ग्रंथ
1- बाल साहित्य के प्रतिमान (2009)
संपादन
1- न्यारे गीत हमारे (1998)
2- किशोरों की श्रेष्ठ कहानियाँ (2004)
3- बालिकाओं की श्रेष्ठ कहानियाँ (2007)
4- इंद्रधनुषी बाल कहानियाँ (2011)
5- हिंदी की श्रेष्ठ हास्य बाल कविताएँ (यंत्रस्थ)
अतिथि संपादन
इसके अतिरिक्त बाल दर्शन (मासिक),
पत्रकार सुमन (मासिक),
जिंदगी अखबार हो कर रह गई (त्रैमासिक)
विश्व में भारत (साप्ताहिक) के बाल साहित्य विशेषांकों का अतिथि संपादन।
बाल साहित्य समीक्षा (मासिक) के रोहिताश्व अस्थाना (1999),
सूर्य कुमार पांडेय (नवंबर 2000), राम स्वरूप दुबे (मई 2001),
डॉ. विनय कुमार मालवीय (मई, 2004),
डॉ. बानो सरताज (नवंबर, 2006),
डॉ. शकुंतला कालरा (मार्च, 2007) विशेषांकों का।
 
पुरस्कार, सम्मान:
1- शकुंतला सिरोठिया बाल साहित्य पुरस्कार समिति, प्रयाग द्वारा ‘नेहा ने माफी माँगी’ के लिए भवानी प्रसाद गुप्त कहानी पुरस्कार (1995)
2- भारतीय बाल कल्याण संस्थान, कानपुर द्वारा चमेली देवी महेंद्र पुरस्कार (1995) विशिष्ट अतिथि -मुरली मनोहर जोशी (पूर्व गृह मंत्री, भारत सरकार)
3- बाल साहित्य पुरस्कार संस्थान, उन्नाव द्वारा ‘आधुनिक बाल कहानियाँ’ के लिए शिव शंकर दुबे पुरस्कार (1995)
4- नागरी बाल साहित्य संस्थान, बलिया द्वारा ‘नेहा ने माफी माँगी’ के लिए राम सिंहासन सहाय ‘मधुर’ बाल साहित्य पुरस्कार (1995)
5- बालकन जी बारी इंटरनेशनल, नई दिल्ली द्वारा राजीव गांधी युवा कवि सम्मान (1996) मुख्य अतिथि डॉ. गिरिजा व्यास (सूचना प्रसारण मंत्री, भारत सरकार)
6- कमला देवी बाल साहित्य पुरस्कार, लुधियाना (1996) कृति ‘अमरूद खट्टे हैं’ के लिए।
7- श्रीमती रतन शर्मा स्मृति न्यास, दिल्ली द्वारा कृति ‘अपमान का बदला’ के लिए हरिद्वार में बाल साहित्य पुरस्कार (1996)
8- उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ द्वारा श्रेष्ठ बाल साहित्य साधना हेतु उमाकांत मालवीय बाल साहित्य सम्मान (1997)
9- बालकन जी बारी इंटरनेशनल, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय कविता सम्मान (1998) मुख्य अतिथि लुबिका हाउस बाल दोबा-राजदूत, स्लोवाक गणराज्य
10- सोहन लाल द्विवेदी बाल साहित्य पुरस्कार समिति, चित्तौड़गढ़ द्वारा कृति ‘अपमान का बदला’ के लिए प्रशस्ति पत्र (1999)
11- सुभाष चंद्र बोस बाल साहित्य पुरस्कार, कृति ‘नेहा ने माफी माँगी’ के लिए (1999)
12- बाल साहित्य संस्कृति कला विकास संस्थान, बस्ती द्वारा बाल काव्य रत्न उपाधि (1999)
13- नेपाल बाल साहित्य समाज, काठमांडू द्वारा 15-16 मार्च 1999 को चेरिकोट, नेपाल में सम्मान
14- भाऊराव देवरस सेवा न्यास, लखनऊ द्वारा प्रताप नारायण मिश्र युवा बाल साहित्यकार सम्मान (1999) मुख्य अतिथि-महामहिम सूरजभान, राज्यपाल उत्तर प्रदेश, श्री केसरी नाथ त्रिपाठी-अध्यक्ष, विधान सभा, उत्तर प्रदेश।
15- चिल्ड्रंस बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली द्वारा अ. भा. बाल साहित्य प्रतियोगिता में ‘नया टेलीफोन’ पांडुलिपि के लिए पुरस्कार (2000)
16- उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ द्वारा बाल नाटक कृति ‘छोटे मास्टर जी’ के लिए सर्जना पुरस्कार (2001)
17 - भारतीय पत्रकारिता संस्थान, बरेली द्वारा निरंकार देव सेवक बाल साहित्य सम्मान (2002)
18- मनीषिका, कोलकाता द्वारा अ. भा. बाल विकास एवं साहित्य चिंतन सम्मेलन में सम्मान (2003)
19- भूप नारायण दीक्षित बाल साहित्य पुरस्कार समिति, हरदोई द्वारा कृति ‘चल मेरे घोड़े’ के लिए प्रशस्ति पत्र (2004)
20- बालगंगा, जयपुर द्वारा माला देवी बाल साहित्य सम्मान (2004)
21- अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ, लखनऊ द्वारा मानवाधिकार रत्न उपाधि, (3 जुलाई 2005) मुख्य अतिथि-कलराज मिश्र, लोक निर्माण राज्य मंत्री, उ. प्र.
22- अ. भा. बाल साहित्य समारोह, खटीमा बाल साहित्य भूषण सम्मान (2006), मुख्य अतिथि - प्रो. हरिराज सिंह, पूर्व कुलपति, इलाहाबाद वि.वि
23- बाल प्रहरी सम्मान समारोह अल्मोड़ा द्वारा बाल साहित्य समीक्षा श्री सम्मान (2006), मुख्य अतिथि - प्रो. आर. सी. पंत, कुलपति, कुमायूँ वि.वि.
24- हिंदी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग द्वारा विद्या वागीश उपाधि (हिंदी दिवस 2006)
25- राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में बाल साहित्यकारों के शिष्ट मंडल के साथ महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल से भेंट (नेतृत्व श्रीप्रकाश जायसवाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री) (2007)
26- सारस्वत सम्मान, चित्रकूट (29-12-2007), मुख्य अतिथि, प्रो. ज्ञानेंद्र सिंह (कुलपति ग्रामोदय वि.वि.)
27- सारस्वत सम्मान, अयोध्या (जुलाई, 2008), मुख्य अतिथि, स्वामी नृत्य गोपाल दास
28- बाल साहित्य मार्तंड सम्मान, खटीमा (12 अप्रैल 2009)
29- सोहन लाल द्विवेदी बाल साहित्य समिति, चित्तौड़गढ़ द्वारा युवा बाल साहित्यकार सम्मान (2009)
30- राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल जी से भेंट (08 अप्रैल, 2009)
31- सारस्वत सम्मान, अयोध्या (11 मई, 2009), मुख्य अतिथि, शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, जोशीमठ
32- जनपद रत्न सम्मान, शाहजहाँपुर, (25-12-2009) मु.ख्य अतिथि, प्रो. ओमप्रकाश सिंह, पूर्व शिक्षा मंत्री, उ.प्र.
33- भगवत सम्मान, लखनऊ (31 जनवरी 2009)
34- प्रभा स्मृति बाल साहित्य सम्मान, शाहजहाँपुर (14 मार्च 2010)
35- निरंकारदेव सेेवक बाल साहित्य समीक्षक शिरोमणि सम्मान,बरेली (30 अक्टूबर, 2010)
36- बाल वाटिका बाल साहित्य आलोचना सम्मान, कृति ‘बाल साहित्य के प्रतिमान’ के लिए (02 अक्टूबर 2011)
37- ओडिया शिशु साहित्य गवेषणा परिषद, भद्रक द्वारा भुवनेश्वर में सम्मान (2011
37- हर प्रसाद पाठक बाल साहित्य पुरस्कार,मथुरा, कृति ‘नेहा ने माफी माँगी’ के लिए (2011)

विशेष:
1- नेपाल बाल साहित्य समाज, काठमांडू द्वारा भारत के प्रतिनिधि बाल साहित्यकार के रूप में दो बार (1998, 2001) नेपाल आमंत्रित।
2- रूहेलखंड, कानपुर एवं राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालयों से क्रमशः 2002, 2006,2009 वर्षों में बाल कथाओं पर लघुशोध स्वीकृत।
3- बाल साहित्य पर पांच बार शोधकार्य।