Last modified on 2 मई 2017, at 17:57

संवाद / अनुभूति गुप्ता

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:57, 2 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनुभूति गुप्ता |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जहाँ
अधूरे थे
प्रेमी-प्रेमिका के संवाद,
वह जीवन था।

पूरे जहाँ हुए थे,
संवाद
वहाँ थी
उदासी
और
रिश्ते में प्रेम की
निर्मम हत्या।