Last modified on 2 मई 2017, at 18:54

माली काका / अनुभूति गुप्ता

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:54, 2 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनुभूति गुप्ता |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

माली काका-माली काका,
सुमनो पर पड़ता है डाका।
कितने सारे फूल बाग में,
कमल खिले कितने तड़ाग में ?
माली काका-माली काका,
गुलशन की जो राजकुमारी
तितली लगती कितनी प्यारी,
माली काका-माली काका,
पेड़ों पर फल लटक रहे हैं,
पक्के हैं जो टपक रहे हैं।