Last modified on 9 मई 2017, at 15:26

रिश्तों के पुल / गिरिजा अरोड़ा

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:26, 9 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गिरिजा अरोड़ा |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आँखों के समंदर में
विश्वास की गहराई से
बन जाते हैं
रिश्तों के पुल

दिलों का आवागमन
जज्बातों का आदान प्रदान
कराते हैं
रिश्तों के पुल

दायरे होते हैं इनके
बंधनों की रैलिंगे लगाते हैं
रिश्तों के पुल

वारंटी दिखती नहीं
पर प्यार का भार
जन्म भर उठाते हैं
रिश्तों के पुल

चेतावनी भी नहीं दिखती
अहं की हल्की सी ठोकर से
कांच से चटक जाते हैं
रिश्तों के पुल