Last modified on 24 मई 2017, at 13:32

सूरीनामी बालक / अमर सिंह रमण

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:32, 24 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अमर सिंह रमण |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सूरीनामी बालक नाम हमारा,
देश की सेवा काम हमारा।
जितने आसमान पर तारे,
उतने साथी सखा हमारे।

जो चाहे सो कर सकते हैं,
नहीं किसी से डर सकते हैं।
बहा प्रेम की गंगा देंगे,
मिटा देश से दंगा देंगे।

देश हमारा सबसे प्यारा,
दुनिया में सबसे न्यारा।
हम भी इसके प्यारे हैं
जय सूरीनाम के नारे हैं।