Last modified on 24 मई 2017, at 14:58

धान की खेती / देवानंद शिवराज

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:58, 24 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवानंद शिवराज |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

धान की खेती अति सुक देती
किसानों का मन मोह लेती
कीचड़ पानी में नित मेहनत करते
नहीं सरदी गरमी से डरते,
गोदामों को अनाजों से भरते
न किसी की आस पे मरते
जहाँ भी देखो हरी पीली जमीं
किसानों में न कोई कमी
खेती जीवन में हरी भरी निराली
देश को ऊँचा उठाने वाली।