Last modified on 26 मई 2017, at 15:18

अपनी धुन के पीछे चल / धीरज कंधई

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:18, 26 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धीरज कंधई |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatSurina...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दुनिया क्या कहती कहने दे
तू अपनी मस्ती रहने दे
तू न जरा अपने पथ से टल
तू अपनी धुन के पीछे चल
बाधाएँ आएँ आने दे
विपदाएँ आएँ आने दे
हँस हँस काँटों पर धर चल
तू अपनी धुन के पीछे

जो जी में हो जग में कर जा
अपनी धुन के पीछे मर जा
होगी तेरी कामना सफल
तू अपनी धुन के पीछे चल।