Last modified on 26 मई 2017, at 16:38

एकजुट / रामदेव महाबीर

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:38, 26 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामदेव महाबीर |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक होने से क्या नहीं हो सकता है।
गोवर्द्धन पर्वत उठाया गया॥
कोई ऊँगली लगाई।
कोई हाथ॥
कोई सिर।
तो कोई माथा॥

कितनों की अँगुली टूटी।
कितनों का हाथ॥
कितनों का सर फूटा।
और कितनों का माथा
मगर एक होने के कारण
गोवर्द्धन पर्वत उठ के ही रहा॥