Last modified on 26 मई 2017, at 17:40

सरनामी हिन्दी / सुरजन परोही

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:40, 26 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरजन परोही |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सरनामी हिन्दी हमारी बोलचाल भाषा है
भारत जैसे हमें इसे अपनाना है
हिन्दी जिन्दा तो धर्म-कर्म जिन्दा है
नहीं तो धर्म ग्रन्थ कागज का पुलिन्दा है

हिन्दी में गीता कुरान पढ़ सकते हैं
बिना अनुबाद के अर्थ समझ सकते हैं
हे भावी जवान अगर स्वयं पर अभिमान है
तो समझो सूरीनाम भी दूसरा हिन्दुस्तान है।
विराट भारत के टुकड़े हजार हुए
कुछ यहाँ तो कुछ वहा बिखर पड़े
जो कुछ भी पाए हो भारत का रक्त है
दर्पण में देखो रे भारत अभिव्यक्त है।
चेहरे से दर्पण को सब कुछ पता है
कल हम क्या थे और आज क्या हैं।
भूलो न हिन्दी न भूलो सरनामी
अपने पूर्वजों की है ये निशानी।