Last modified on 26 मई 2017, at 18:15

आगे का रास्ता / सुशीला बलदेव मल्हू

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:15, 26 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुशीला बलदेव मल्हू |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जब दिल घसीट कर
पीछे को ले चला
आँखों ने कहा,‘आगे बढ़!
और ढूँढ़ मंजिल नई
पीछे नहीं है कुछ,
केवल खैंडहर तिरि-बितर
आगे मिलेगी तुझको
नई दिशा, नई डगर।
दिखा रही हैं आँखें,
आगे का रास्ता
कदम चल रहे हैं
आगे का रास्ता
बुद्धि बता रही है
आगे का रास्ता
फिर मुड़ कर क्यों देखें,
पीछे का रास्ता।