Last modified on 23 जून 2017, at 14:14

दो दिन खेल गँवाया बचपन / बलबीर सिंह 'रंग'

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:14, 23 जून 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बलबीर सिंह 'रंग' |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दो दिन खेल गँवाया बचपन
रातों में काटी तरुणाई
लिखी आँसुओं ने जो पाती
वह मुस्कानों तक पहुँचाई।

मैं दुर्बलताओं का बन्दी
पर मेरी हिम्मत तो देखो,
गीतोंका परिधान पहनकर
सूली ऊपर सेज सजाई।