भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पर्यावरण दिवस / अमरजीत कौंके

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:11, 26 जून 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अमरजीत कौंके |अनुवादक= |संग्रह=बन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बच्चों को देता हूँ
स्कूल में भाषण

पर्यावरण दिवस है
बच्चो !
पानी दूषित नहीं करना
हवा गंदी नहीं करनी
बेवजह शोर नहीं मचाना
पृथ्वी हमारी माँ है
इसको बचाना

बच्चे सुनते
शोर मचाते

स्कूल से छुट्टी होने के बाद
खेतों में जाकर
माँ-बाप के साथ
खेतों में
कीटनाशक
दवाईयाँ छिड़काते।