Last modified on 29 जून 2017, at 18:11

छंद 33 / शृंगारलतिकासौरभ / द्विज

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:11, 29 जून 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=द्विज |अनुवादक= |संग्रह=शृंगारलति...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दुर्मिला सवैया
(चिंता-वर्णन)

नख सौं भुँअ खोदत कोद चहूँ, अवलोकत हूँ नहिँ जानि परैं।
कर कौ अवलंब कपोलन दै, भुज के अवलंब कौं जानु धरैं॥
इहिँ भाँति सौं मौन ह्वै बैठौ घरीक, सु जाइ कैं काहू तमाल-तरैं।
तन और के जीव सजीव मनौं, मन मानहुँ और की देह धरैं॥

भावार्थ: चारों ओर देखने से भी कुछ नहीं मालूम होता था; अतएव एक हथेली के सहारे पर मुख रखे हुए और हाथ का सहारा जंघा पर दिए हुए एक ‘तामल-वृक्ष’ के नीचे जा बैठा; मानो तन और मन का कोई संबंध ही नहीं अर्थात् देहाध्यास जाता रहा।