Last modified on 3 जुलाई 2017, at 17:29

आज़ादी की लड़ाई / रंजना जायसवाल

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:29, 3 जुलाई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना जायसवाल |अनुवादक= |संग्रह=ज...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चिड़िया ताक रही है
टुकुर -टुकुर
सींखचों के पार
इंतजार है उसे
साथियों का
जानती है वह
अकेले नहीं लड़ी जा सकती
आजादी की लड़ाई
और आजाद हुआ बिना
नहीं पूरा हो सकता
उसका सपना
सपना धड़कती नदी
चम्पई धुप
दुधगर दानों
और खुले आसमान का