Last modified on 4 जुलाई 2017, at 10:04

हरियाली के प्रचारक / रंजना जायसवाल

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:04, 4 जुलाई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना जायसवाल |अनुवादक= |संग्रह=ज...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हरियाली का नाम लेते ही
हरी हो जाती हैं उनकी
तिजोरियां
स्त्रियाँ
और पीढियाँ
उन्हें पसंद नहीं
सूखी जेबें
लोग
और प्रदेश
वे हरे प्रदेश में जाते हैं
हरियाली खाते-पीते
ओढते-बिछाते हैं
और सुखाड़ पड़ते ही वहाँ
 निकल पड़ते हैं
कहीं और
हरियाली की तलाश में