भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
पहाड़ में आग / स्वाति मेलकानी
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:49, 26 अगस्त 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वाति मेलकानी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
जलते पहाड़ों के ऊपर
चमकता चाँद
चंद तारों के दंभ से घिरा
मुसकुराता है
और
वीरान रात में चीखते
चीड़ देवदार बुरांश के साथ
पहाड़ जल रहे होते हैं।
पर
हो ही जाती है सुबह
और लील जाता है सूर्य
आग को
रात को
चाँद को
जब पहाड़ जलते हैं
तो कुछ शेष नहीं रहता।