Last modified on 29 अक्टूबर 2017, at 16:50

किसी से कुछ कहो मत / जय चक्रवर्ती

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:50, 29 अक्टूबर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जय चक्रवर्ती |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हो रहा है जो उसे होने दो
किसी से कुछ कहो मत

खून की प्यासी नदी से
घिरी है
बस्ती समूची
राजधानी बाँटती है
सांत्वनायेँ
सिर्फ छूँछी
डूबना है यहाँ सबको ही
सभी की यही किस्मत

अनबुझी इक प्यास
ओढ़े
लोग भागे जा रहे हैं
साथ वाले को गिराकर
स्वयं
आगे जा रहे हैं
एक चुटकी हँसी जीने की
किसी को कहाँ फुर्सत!

शकुनि, दुर्योधन,
दुशासन
लिख रहे हैं फैसले
मौन हैं धृतराष्ट्र
जलता हस्तिनापुर
तो जले
ये धुआँये-दिन कोई जी ले
यही है बड़ी हिम्मत