Last modified on 3 दिसम्बर 2017, at 10:36

अपनों से युद्ध / इंदुशेखर तत्पुरुष

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:36, 3 दिसम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=इंदुशेखर तत्पुरुष |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अपनों से युद्ध अन्ततः
अपने आप से युद्ध होता है जिसमें
तैयार करना होता है स्वयं को
एक हृदयविदारक बंटवारे के लिए।
एक हिस्सा धारदार
निरंतर आक्रामक मुद्रा में
दूसरा उसी के बचाव में जिसके साथ
आप होते हैं युद्धरत।

एक ओर होती अंहकार की
हठीली सत्ता
दूसरी ओर प्रेम को समर्पित
निहत्थी जनता।