Last modified on 12 दिसम्बर 2017, at 12:26

मन चल उस / अमित कुमार मल्ल

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:26, 12 दिसम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अमित कुमार मल्ल |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मन चल उस ज़मीन पर
जहाँ परियों का मेला न हो
जहाँ हर समय सुबह न हो
और खुशियों का रेला न हो

जहाँ मदहोशी का
आलम न हो
बड़ी बड़ी बातें न हो
रातों से लंबे सपने न हो

जहाँ खेत हो गाव के
जुएँ हो हल् के
गर्दन हो बैलो के
कंधे हो किसान के

जहाँ प्यार हो
तकरार हो
और
मनुहार हो

मन चल उस ज़मीन पर
जहाँ परियों का मेला न हो