Last modified on 3 अप्रैल 2018, at 17:26

रहे सजा भारत का भाल / रंजना वर्मा

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:26, 3 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=गुं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रहे सजा भारत का भाल
चले न दुश्मन टेढ़ी चाल

रात दिवस के पहरेदार
सीमा पर भारत के लाल

पड़ जाये यदि करना युद्ध
सैनिक अपने करें कमाल

उत्तर दिशि दे हिमगिरि ओट
दक्षिण सिन्धु-लहर उत्ताल

चीन चले ख़ंजर ले हाथ
उधर पाक नित करे बवाल

काश्मीर में छिप गद्दार
फैलाते आतंकी जाल

दुश्मन रहे अकारण छेड़
करें खून से धरती लाल

बचें न कोई धोखेबाज
हाल करो उनका बेहाल

जो सैनिक देते बलिदान
उन से उन्नत माँ का भाल