Last modified on 12 अप्रैल 2018, at 15:37

हँसी और दंश / रामदरश मिश्र

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:37, 12 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामदरश मिश्र |अनुवादक= |संग्रह=मै...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

उस कबाड़ी बच्चे के हाथ में
लोहे का एक टुकड़ा आ गया
उसे अपने छोटे साथी को देकर
खिलखिला खिलखिला कर हँस रहा था

वह धन-परस्त अपने दरवाजे़ पर उदास बैठा था
उसे पहले भी बहुत कुछ मिल चुका है
आज भी मिला था
किन्तु पड़ोसी को भी मिल गया
यह मलाल उसे डँस रहा था।
-23.9.2014