Last modified on 13 अप्रैल 2018, at 08:45

इतिहास-ज्ञान (ग़ज़ल) / अछूतानन्दजी 'हरिहर'

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:45, 13 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अछूतानन्दजी 'हरिहर' |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वेद में भेद छिपा था, हमें मालूम न था।
हाल पोशीदा रखा था, हमें मालूम न था॥
कदीम वासी हैं हम, हिंद के असली स्वामी।
हमारा राज यहाँ था, हमें मालूम न था॥
विष्णु ने छल के बली, देश ले लिया जब से।
वंश ये नीचे गिरा था, हमें मालूम न था॥
ब्राह्मणी पोथी पुराणों में, निरी भर उलझन।
फसाना जाली रचा था, हमें मालूम न था॥
मनु ने सख्त थे कानून बनाये 'हरिहर' ।
पढ़ाना कतई मना था, हमें मालूम न था॥